भारती-एमटीएन के लिए दोहरी सूचीबद्धता पूर्ण विनिमय से संबद्ध है : मुखर्जी
मुखर्जी ने मर्चेट चैंबर ऑफ कामर्स (एमसीसी) की 108वीं वार्षिक आम बैठक के मौके पर संवाददाताओं से कहा, "भारती एयरटेल और दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन की दोहरी सूचीबद्धता खाते के पूर्ण विनिमय से जुड़ी हुई है और इस मामले से ठीक से निपटने की जरूरत है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या उनका मंत्रालय इस सौदे में हस्तक्षेप करेगा, इस पर मुखर्जी ने कहा कि यदि यह सौदा भारतीय कानून के दायरे में होता है तो सरकार इसका स्वागत करेगी।
मुखर्जी ने कहा, "इस सौदे में खास तरह की कानूनी उलझनें हैं, जिनका वित्त मंत्रालय फिलहाल परीक्षण कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications