प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के 13 प्रस्तावों को मंजूरी
वाणिज्य के क्षेत्र में मैसर्स क्लुदिरक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुम्बई तथा मैसर्स एल ओसिटेन सिगापुर (प्रा़) लिमिटेड को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।
आर्थिक मामले क्षेत्र में मैसर्स रामबॉल सिगापुर (प्रा़) लिमिटेड और मैसर्स इनफैक्स नॉलेज सर्विसेज प्रा़ लिमिटेड, बेंगलूरू और मैसर्स जनरल मोटर्स एक्सेपटेंस कारपोरेशन के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं।
सूचना एवं प्रसारण के क्षेत्र में मैसर्स एस एंड एस मीडिया (इंडिया) इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलूरू तथा मैसर्स डिस टीवी इंडिया लिमिटेड के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं।
नौवहन के क्षेत्र में मैसर्स टी एम इंटरनेशनल लाजिटिक्स लिमिटेड, कोलकाता का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रस्ताव स्वीकार हुआ है।
औद्योगिक नीति एवं संवद्र्घन के क्षेत्र में मैसर्स स्ट्राटा जियोसिस्टम लिमिटेड तथा मैसर्स स्टरलाईट टेक्नोलॉजी लिमिटेड के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रस्ताव मंजूर हुए हैं।
दूरसंचार के क्षेत्र में मैसर्स सिस्टेमा श्याम टेली सर्विसेज तथा मैसस रेबासमल्टीमीडिया के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। रक्षा उत्पादन में मैसर्स तनेजा एयरोस्पेश का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है।
प्रत्यक्ष विदेश निवेश के आठ प्रस्ताव फिलहाल टाल दिए गए जबकि दो प्रस्ताव नामंजूर कर दिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications