अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाता है भारत में
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में किसी विदेशी वायुसेवा को परिचालन की अनुमति देने के पहले उस देश के नागरिक विमानन प्राधिकरण का लेखा परीक्षण किया जाता है ताकि यह पता लग सके कि सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है कि नहीं और इस तरह के कार्य में उसकी क्या क्षमता है।
यह लेखा परीक्षण इंटरनेशनल एवियेशन सेफ्टी असेसमेन्ट प्रोग्राम के अंतर्गत किया जाता है। इसका उद्देश्य यह जानना होता है कि क्या हवाई जहाज परिचालन और रखरखाव में संबंधित देश की यह क्षमता है कि वह इंटरनेशनल सिविल एवियेशन ऑर्गनाईजेशन द्वारा अनुमोदित कार्यप्रणाली और मानकों का पालन कर सके। इस दिशा में भारत सभी मानकों पर खरा उतरता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications