अफगानिस्तान में अतिरिक्त सैनिकों की मांग कर सकते हैं मैकक्रिस्टल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'फॉक्स न्यूज' ने एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि जनरल स्टेनली मैकक्रिस्टल बुधवार को ही अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स से इसके लिए आग्रह कर सकते हैं।
मैकक्रिस्टल ने अफगानिस्तान की स्थिति की रणनीतिक समीक्षा पूरी कर ली है और उनकी रिपोर्ट की एक गोपनीय प्रति समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' को हासिल हुई थी। अखबार ने पिछले सप्ताह कहा था कि मैकक्रिस्टल ने चेतावनी दी है कि अतिरिक्त सैनिकों के बिना अगले 12 महीनों में अभियान के विफल होने की आशंका है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले हफ्ते कहा था कि सैनिक कमांडरों के अफगानिस्तान में अधिक सैनिक भेजने के आग्रह के बावजूद उन्होंने इस संबंध में कोई फैसला अभी नहीं किया है।
उधर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने कहा है कि अफगानिस्तान की स्थिति की अभी समीक्षा की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications