विश्व बैंक से मिला ऋण अधोसंरचना पर खर्च किया जाएगा : मुखर्जी
मुखर्जी ने मर्चेट्स चैंबर ऑफ कामर्स (एमसीसी) की 108वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "विश्व बैंक ने भारत के लिए 4.3 अरब डॉलर का ऋण मंजूर किया है। इसमें से 95 प्रतिशत राशि अधोसंरचना विकास पर खर्च की जाएगी।"
मुखर्जी ने कहा, "इस ऋण से दो अरब डॉलर की राशि कंपनियों के लिए उपलब्ध ऋण की मात्रा बढ़ाने के लिए बैंकिंग क्षेत्र को दी जाएगी।"
विश्व बैंक ने अधोसंरचना के क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी साझेदारी वाली परियोजनाओं के लिए इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्च र फाइनैंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) को भी 1.2 अरब डॉलर का ऋण मंजूर किया है।
इसके अलावा एक अरब डॉलर की राशि देश में भयानक विद्युत संकट से निपटने के लिए पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन को दी जाएगी।
बैंक ने आंध्र प्रदेश के 2,600 गांवों में जल आपूर्ति व साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए भी 15 करोड़ डॉलर उपलब्ध कराए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications