महाराष्ट्र के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बुधवार देर शाम 31 उम्मीदवारों के नामों को हरी झंडी दी। इस प्रकार पार्टी ने अब तक 117 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
सोमवार को घोषित दूसरी सूची में भाजपा महासचिव गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा पालवे को परली से उम्मीदवार बनाया गया था जबकि महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे आशीष देशमुख को पार्टी ने सावनेर से टिकट दिया था।
पार्टी ने गत शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन का नाम भी शामिल था। ज्ञात हो कि पूनम की उम्मीदवारी का महाराष्ट्र भाजपा में काफी विरोध हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications