पाकिस्तान में फोन काल को लेकर हुए संघर्ष में 6 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक करक जिले के सरोबी बंदाई गांव में दो गुटों के बीच हुई नोकझोंक के बाद गोलीबारी शुरू हो गई।
दोनों पक्षों के बीच चार महीने पहले उस समय झगड़ा हुआ था, जब एक परिवार के एक लड़के ने दूसरे परिवार को कई सारे काल कर दिए थे। यह मुद्दा बुधवार को फिर भड़क उठा।
स्थानीय पुलिस अधिकारी अकलीम खान ने कहा है, "नोकझोंक के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हथियार तान दिए और उसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई।"
खान ने कहा कि मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। एक अन्य घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications