ब्रांड को बढ़ावा को देने के लिए 10 करोड़ डॉलर खर्च करेगी याहू
सैन फ्रांसिस्को, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। याहू ने मंगलवार को कहा कि अपने ब्रांड को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के लिए वह 10 करोड़ डॉलर खर्च करेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार याहू की प्रमुख बाजार अधिकारी एलिसा स्टीले के हवाले से एक बयान में कहा गया है, "हमारा उद्देश्य उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करना है जो इंटरनेट का उपयोग करते हैं।"
स्टीले ने कहा कि यह किसी विज्ञापन अभियान से अधिक बड़ा होगा। यह याहू के वादों को पूरा करने के लिए है और इसके लिए कंपनी सब कुछ करेगी।
याहू के अनुसार विज्ञापन अभियान अमेरिका में 28 सितम्बर और ब्रिटेन तथा भारत में पांच अक्टबूर से आरंभ होगा। अन्य देशों में यह अभियान वर्ष 2010 में शुरू किया जाएगा।
याहू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कारोल बार्ट्ज पहले ही कह चुके हैं कि ब्रांड नाम कंपनी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications