बाल्को के निर्माणाधीन संयंत्र में 15 श्रमिकों की मौत, जांच का आदेश (लीड-2)
यह दुर्घटना उस समय घटी जब लगभग 100 श्रमिक और इंजीनियर बाल्को नगर इलाके में संयंत्र के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे।
जिला पुलिस अधीक्षक रतनलाल डांगी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "यह एक बड़ी दुर्घटना है, जिसमें 15 श्रमिक मारे गए हैं। मलबे में फंसे लगभग 50 श्रमिकों व इंजीनियरों को बचाने के लिए हमने राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया है।"
राज्य सरकार ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी करने लिए बाल्को प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है और दुर्घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।
राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 100,000 रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications