वाईएसआर के हेलीकॉप्टर के पायलटों को खराब मौसम की जानकारी थी !
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यहां कहा, "अमेरिका के एफएए (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के चंद मिनट पहले पायलट और सह पायलट के बीच हुई बातचीत की जांच की है। पायलटों ने खराब मौसम के बारे में भी बात की थी।"
भारत सरकार ने बेल-430 हेलीकॉप्टर के जुड़वे इंजिन के मलबे के नमूने तथा काकपिट वायस रिकॉर्डर को जांच के लिए अमेरिका भेजा था।
इस बीच भारत सरकार भी दुर्घटना की अपने स्तर से जांच कर रही है।
अधिकारी ने कहा है कि सरकार जांच के निष्कर्षो को सामने लाने को उत्सुक है ताकि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के दिशानिर्देशों के अनुसार यहां उड्डयन सेक्टर में सुधार लाया जा सके।
इस दुर्घटना की जांच कर रही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति के प्रमुख, पवन हंस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आर.के.त्यागी ने कहा है कि वह तीन-चार दिनों के भीतर जांच के निष्कर्षो को सामने ला देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications