ओबामा की इजरायल, फिलीस्तीन के नेताओं से मुलाकात
न्यूयार्क, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में शांति वार्ताओं की बहाली के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से अलग मंगलवार को इन नेताओं ने भेंट की।
ओबामा ने दोनों नेताओं से क्षेत्र में शांति वार्ता को बहाल करने के लिए 'तात्कालिकता की भावना' से काम करने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications