पाकिस्तान में दो आतंकवादी कमांडर गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जियो न्यूज टीवी के हवाले से बुधवार को बताया कि देश के स्वात घाटी इलाके से सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादी कमांडरों फजल हक और रसूल खान को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा स्वात घाटी में अप्रैल महीने से शुरू किए गए अभियान में अब तक 1,700 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications