गोवा में प्रवेश पर रोक के खिलाफ अदालत पहुंचे मुथालिक
मुथालिक ने अपनी याचिका में कहा है कि उत्तरी और दक्षिणी गोवा जिले के जिलाधिकारियों ने इसी साल मार्च के महीने में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत उनके गोवा में प्रवेश करने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे, जो कि प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन है क्योंकि आदेश जारी करने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना गया।
मुथालिक ने अपनी इस याचिका में इन आदेशों को रद्द करने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications