सादगी बरतेगी मध्य प्रदेश सरकार : शिवराज
भोपाल, 23 सितंबर (आईएएनएस)। फिजूलखर्ची रोकने के लिए पूरे देश में चल रहे अभियान और बहस के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार भी सादगी बरतते हुए जहां जरूरी होगा वहां खर्च में कटौती करेगी, लेकिन यह कटौती इस स्तर तक नहीं होगी कि सरकार का कामकाज ही ठप हो जाए।
भोपाल में बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के कष्टों का निदान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए जहां जरूरी होगा, खर्च में कटौती की जाएगी।
प्रदेश में बिजली की बचत के लिए दफ्तरों में एयर कंडीशनर (एसी)पर प्रतिबंध लगाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को बिजली और पंखे की हवा नहीं मिल रही है, ऐसे में एसी बंद किए जाने से किसी को परेशानी होती है तो हो।
प्रदेश में चल रही पुतला दहन की राजनीति पर विराम लगाने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी का भी पुतला दहन ठीक नहीं है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications