दिल्ली में व्यवसायी की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में हुई मिठाई व्यवसायी संदीप जैन की हत्या के मामले में उसके भाई अतुल जैन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
संदीप का शव रविवार को एक पार्क में पाया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "अतुल एक ट्रैक्सी चालक है। उसकी आय का कोई स्थाई स्त्रोत नहीं है जबकि उसका भाई की मिठाई की दुकान चलाता था। अतुल ने अपने भाई के व्यवसाय को हथियाने के लिए उसकी हत्या कर दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications