कृष्णा पाकिस्तान के साथ सिर्फ आतंकवाद पर चर्चा करेंगे
सूत्रों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा है कि बैठक के दौरान अन्य किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं की जाएगी और इस चर्चा को स्थगित शांति वार्ता की बहाली के रूप में नहीं माना जाएगा।
सरकार में उच्चस्तरीय पहुंच रखने वाले एक सूत्र ने कहा है, "कैबिनेट ने कृष्णा को निर्देश दिया है कि वह केवल सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर ही चर्चा करें।"
सूत्र ने कहा है कि सरकार यह महसूस करती है कि पाकिस्तान से आधिकारिक रूप से विरोध दर्ज कराने के बाद भी जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ रुकने का कोई संकेत नहीं दिखाई देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications