हिमाचल में 300 करोड़ रुपये की दूध गंगा परियोजना शुरू होगी
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एस.टी.रघुरामन ने बुधवार को बताया, "300 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी दूध गंगा परियोजना का शुभारंभ शुक्रवार को सोलन जिले में किया जाएगा। प्रारंभ में यह परियोजना तीन जिलों शिमला, मंडी और सोलन में शुरू की जाएगी।"
रघुरामन ने आईएएनएस को बताया, "इस परियोजना से करीब 50,000 ग्रामीण परिवार लाभान्वित होंगे। साथ ही इस परियोजना से राज्य दूध के मामले में आत्मनिर्भर होगा। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications