इसरो को भी भरोसा है ईश्वर पर !
प्रत्येक प्रक्षेपण के पहले इसरो के वैज्ञानिक भगवान बालाजी के दर्शन करने के लिए तिरुपति जाते हैं और प्रक्षेपित किए जाने वाले रॉकेट की एक प्रतिकृति को वहां अर्पित कर भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेते हैं।
ऐसा लगता है कि उपग्रहों के नाम में संख्याओं का इस्तेमाल भी अंधविश्वास से प्रेरित होता है। पोलर सैटेलाइट लांच व्हिकल (पीएसएलवी-सी12) के 12वें व्यावसायिक प्रक्षेपण के बाद, इसरो ने एक नंबर की छलांग लगाते हुए बुधवार को प्रक्षेपित ओसनसैट-2 और यूरोप के छह छोटे उपग्रहों के लिए पीएसएलवी-सी14 नाम रख दिया।
पीएसलवी-सी13 के बारे में पूछे जाने पर इसरो के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस नंबर के किसी भी रॉकेट की डिजाइन तैयार नहीं की गई है।"
अधिकारी से जब यह पूछा गया कि क्या इसरो 13 को बुरी संख्या तो नहीं मानता, अधिकारी ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications