जबलपुर में पकड़े गए फर्जी मार्कशीट बेचने वाले
मिली जानकारी के मुताबिक ओमती थाने की पुलिस को मंगलवार की शाम को मुखबिर से फर्जी मार्कशीट बेचने वाले गिरोह के एक होटल में ठहरे होने की सूचना मिली। पुलिस ने होटल में दबिश देकर योगेश शुक्ला और वीरेन्द्र पांडे को फर्जी मार्कशीटों के साथ पकड़ा।
ओमती थाने के प्रभारी ओम पटेल ने पत्रकारों को बताया कि इन दोनों आरोपियों से 14 मार्कशीट बरामद की गई हैं। ये लोग पांच हजार रुपए में मार्कशीट बेचा करते थे। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications