भोपाल में बुजुगरे ने किया कैटवाक
सामाजिक संस्था अंजलि ने मंगलवार की शाम को अलजाइमर दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर और सांसद कैलाश जोशी ने अपनी तंदुरूस्ती के राज बताए। जोशी ने तो अन्य बुजुगोर्ं के साथ रैंप पर कैटवाक तक किया।
इस मौके पर जोशी ने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगता कि वह बुजुर्ग हो गए हैं। दिन में कभी सोते नहीं हैं, जरूरत पड़ने पर कार से 400 किलोमीटर तक की यात्रा कर लेते है। यह सब वह योग की बदौलत कर पाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications