तमिलों के पुनर्वास पर भारत और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों के बीच चर्चा
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान मंगलवार को विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने श्रीलंकाई विदेश मंत्री रोहिथा बोगोल्लागामा से मुलाकात की। दोनों ने मई में श्रीलंकाई सेना द्वारा लिट्टे विद्रोहियों को खदेड़ने की कार्रवाई के दौरान विस्थापित हुए तमिलों के पुनर्वास के मुद्दे पर चर्चा की।
भारतीय विदेश मंत्री ने एक वक्तव्य में कहा, "दोनों विदेश मंत्रियों ने उत्तरी श्रीलंका की स्थिति खासकर विस्थापित तमिलों को अस्थाई कैंपों से वापस उनके घर में पुनर्वासित करने की दिशा में श्रीलंका सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विचार विनिमय किया। साथ ही सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।"
भारत ने तमिलों के पुनर्वास के लिए श्रीलंका को मदद देने पर सहमति जताई है। लिट्टे के खिलाफ युद्ध के बाद श्रीलंका ने भारत को आश्वासन दिया था कि वह छह महीने के भीतर विस्थापित तमिल नागरिकों के पुनर्वास का काम पूरा कर लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications