डूबे जहाज से तेल निकालने के लिए वैश्विक निविदा जारी की जाएगी
पारादीप बंदरगाह के उपाध्यक्ष बिप्लब कुमार ने गुरुवार को बताया, "हमने डूबे जहाज से तेल निकालने के लिए वैश्विक निविदा जारी करने का फैसला किया है। एक डूबे हुए जहाज से तेल निकालने की वैज्ञानिक विशेषज्ञता भारत में कुछ ही कंपनियों के पास है। इसलिए हमने वैश्विक निविदा जारी करने का निर्णय लिया है।"
बंदरगाह के अधिकारियों ने निविदा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस सप्ताह की शुरूआत में बंदरगाह ने डूबे जहाज से तेल का रिसाव रोकने के लिए बंदरगाह के आसपास सफाई अभियान शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications