फिलीपींस में एमआईएलएफ का कमांडर गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के प्रवक्ता मेजर रेनडॉल्फ कबंगबांग के हवाले से बताया है कि एमआईएलएफ के कमांडर कमरूदीन हादजी अली को मंगलवार को एक छापे के दौरान कोटाबाटो शहर से गिरफ्तार किया गया। इस आतंकवादी समूह पर पिछले साल एक हमले में 60 लोगों की हत्या करने का आरोप है।
प्रवक्ता ने बताया कि कमरूदीन ने गिरफ्तारी के वक्त कोई विरोध नहीं किया। सुरक्षा बलों ने उसके ठिकाने को चारों ओर से घेर रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications