प्रेमिका की हत्या के बाद खुदकुशी की
पुलिस के मुताबिक घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद पुलिस थाने के तहत आने वाले लोहिया पार्क में दिन के करीब 10 बजे हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने दोनों की पहचान आलोक विक्रम और रचना के रूप में की है। दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे।
प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि दोनों सुबह 10 बजे के करीब पार्क में आए थे। दोनों करीब 15 मिनट तक पार्क में टहलते रहे इसके बाद विक्रम ने रचना को गोली मार कर खुद को भी गोली मार ली।
घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शी ने पार्क के सुरक्षा गार्ड को बताया। सर्किल अधिकारी हैपी गुप्ता ने बताया, "हमने शव बरामद कर एक मामला दर्ज कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications