शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 167 गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार सुबह 16,905.50 पर खुला और 166.93 अंकों यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 16,719.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 16905.58 के उच्चतम और 16683.78 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बुधवार सुबह 5019.95 पर खुला और 50.25 अंकों की गिरावट के साथ 4969.95 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 5030.75 के उच्चतम और 4957.05 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 76.16 अंकों यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 6140.83 पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक में 101.99 अंकों यानी 1.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 7349.03 पर बंद हुआ।
शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। 1785 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 1001 शेयरों के मूल्यों में तेजी रही। 79 कंपनियों के शेयर मूल्य अपरिवर्तित रहे।
बीएसई में तेल एवं गैस सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। तेजी दर्ज करने वाली कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, स्टरलाइट, सन फार्मा, ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे।
जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई उनमें जयप्रकाश एसोसिएट्स, भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशन, एम एंड एम शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications