अफगानिस्तान में भारत की बढ़ती भूमिका पाक को उकसाएगी : मैकक्रिस्टल

अफगानिस्तान में अमेरिकी और गठबंधन सेनाओं के कमांडर जनरल स्टेनली मैकक्रिस्टल ने पेंटागन को भेजी इस आशय की रिपोर्ट के साथ ही यह भी कहा है कि अफगानिस्तान में भारत की गतिविधियों से अफगानिस्तान के लोग बड़े पैमाने पर लाभान्वित हो रहे हैं।

जनरल ने कहा, "बड़े पैमाने पर विकास कार्यक्रमों और वित्तीय निवेश के कारण अफगानिस्तान में भारत का राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव बढ़ रहा है। इसके अलावा अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार को इस्लामाबाद में भारत समर्थक के रूप में देखा जा रहा है।"

मैकक्रिस्टल ने आगे कहा, "जहां भारतीय गतिविधियां बड़े पैमाने पर अफगानी अवाम को फायदा पहुंचा रहीं हैं, वहीं अफगानिस्तान में भारत का बढ़ता प्रभाव क्षेत्र में तनाव बढ़ाने के साथ पाकिस्तान को अफगानिस्तान या भारत जवाबी कार्रवाई करने के लिए उकसा सकता है।"

भारत ने अफगानिस्तान में पुनर्निर्माण परियोजनाओं के लिए 1.2 अरब डॉलर की मदद दी है। इसके अलावा भारत वहां बुनियादी ढांचा तैयार करने से जुड़ी कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

अफगानिस्तान में भारत के बढ़ते प्रभाव से आशंकित पाकिस्तान ने काबुल में भारतीय दूतावास के अलावा चार भारतीय मिशन होने पर भी आपत्ति जताई थी। पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय मिशन का उपयोग पाकिस्तान में जासूसी करने में किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+