मैहर में नाइयों का पंजीयन
समिति के फैसले के मुताबिक मंदिर क्षेत्र में सिर्फ पंजीकृत नाई ही मुंडन संस्कार कर सकेंगे। मुंडन संस्कार शुल्क 31 रुपये तय किया गया है, जिसमें से 25 रुपये शारदा माता प्रबंधन समिति को प्राप्त होते है जबकि छह रुपये नाई को मिलते हैं। नाई को छह रुपये दिए जाने के पीछे कमेटी का तर्क है कि मुंडन संस्कार करने वाले नाई को न्योछावर में पर्याप्त राशि मिल जाती है।
कमेटी के प्रशासकीय अधिकारी विनय कुमार जैन ने बुधवार को आईएएनएस को बताया है कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसीलिए नाइयों का पंजीयन किया गया है। पंजीयन हो जाने से नाई भी कोई गड़बड़ी नहीं करते हैं और श्रद्धालु को भी परेशानी नहीं होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications