सेंसेक्स में 167 अंकों की गिरावट (लीड-1)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार सुबह 16,905.50 पर खुला और 166.93 अंकों यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 16,719.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 16905.58 के उच्चतम और 16683.78 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बुधवार सुबह 5019.95 पर खुला और 50.25 अंकों की गिरावट के साथ 4969.95 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 5030.75 के उच्चतम और 4957.05 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 76.16 अंकों यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 6140.83 पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक में 101.99 अंकों यानी 1.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 7349.03 पर बंद हुआ।
बीएसई में तेल एवं गैस सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications