दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

त्यौहार के मौसम में शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचने वाली लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुख्य पंडालों के आसपास घरों की छतों और बालकनियों में निगरानी स्थल बनाए हैं ताकि यहां से पंडालों में पहुंचने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने आईएएनएस से कहा, "शहर और उसके चारों ओर के मुख्य स्थलों और महत्वपूर्ण चौराहों पर कम से 39 निगराली स्थल बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कोलकाता के बड़े पूजा पंडालों में 90 से भी ज्यादा सीसीटीवी (क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन) लगाए गए हैं।"

शमीम ने कहा, "हम दुर्गा पूजा के समय कोलकाता पहुंचकर इन पंडालों में शामिल होने वालों की सहूलियत के लिए आवश्यक सभी सुरक्षा उपाय कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "त्यौहार के दौरान निगरानी स्थलों और सीसीटीवी के अलावा त्वरित कार्रवाई दल, आपातकालीन चिकित्सा दल और पर्याप्त संख्या में एंबुलेंसों का इंतजाम किया गया है। यह सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।"

इस साल कोलकाता में 1,125 दुर्गा पूजा पंडाल लगाए जा रहे हैं। 25 सितम्बर से शुरू हुई दुर्गा पूजा 28 सितम्बर को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+