स्वाइन फ्लू की जांच से कतराते हैं दिल्लीवासी

स्वाइन फ्लू के लिए दिल्ली के नोडल अधिकारी अंजन प्रकाश ने आईएएनएस से कहा, "लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचने के प्रति जागरूक करने के कई प्रयासों के बावजूद ज्यादातर लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही राजधानी में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने की एक मुख्य वजह है।"

राजधानी में स्वाइन फ्लू के अब तक 2,065 मामले आए हैं और इनमें से 1,018 मामले बच्चों के हैं। दिल्ली में एच1एन1 वायरस के संक्रमण से नौ लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

प्रकाश ने कहा, "हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते लेकिन लोगों से अनुरोध करेंगे कि स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर वह तुरंत चिकित्सक के पास जाएं और आवश्यक सावधानी बरतें।"

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि 28 प्राधिकृत दवा की दुकानों में टैमीफ्लू व फ्लू के इलाज की अन्य दवाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह करीब 500 दुकानों पर टैमीफ्लू की बिक्री की इजाजत दे दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+