जरदारी ने आतंकवाद से लड़ने के नाम पर अमेरिका से 1.6 अरब डॉलर मांगे
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार जरदारी ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक सहित अमेरिकी अधिकारियों के साथ दो अलग-अलग बैठकों के दौरान यह मांग की।
अमेरिका आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए पाकिस्तान को विशेष मद, जिसे गठबंधन समर्थन कोष कहा जाता है, के जरिए भुगतान करता है। एक साल से ज्यादा समय से अमेरिका ने पाकिस्तान को भुगतान नहीं किया है।
जरदारी ने आर्थिक संकट से निकलने में पाकिस्तान की मदद के लिए इस साल की शुरूआत में टोक्यो दाता सम्मेलन में जताई गई प्रतिबद्धता के तहत 6 अरब डॉलर की मदद भी जल्द जारी करने की मांग की।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी नेतृत्व से केरी-लुगर विधेयक को भी जल्द लागू करने की मांग की, जिसके तहत पाकिस्तान को पांच साल तक सालाना 1.5 अरब डॉलर की सहायता मिलेगी।
सोमवार को अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान के लिए 2.376 अरब डॉलर की सहायता मंजूर की है। यह धनरााशि 2008-09 वित्तीय वर्ष के लिए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications