नए साल में मिलेगी नंबर बदले बिना ऑपरेटर बदलने की सुविधा
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक बयान जारी कर कहा कि महानगरों में इस सुविधा का लाभ 31 दिसंबर से और देश के अन्य हिस्सों में 20 मार्च 2010 से उठाया जा सकेगा।
एमएनपी सुविधा के तहत मोबाइल फोन उपभोक्ता बिना नंबर बदले अपनी सेवा प्रदाता कंपनी बदल सकते हैं। इसमें जीएसएम और सीडीएमए दोनों प्रौद्योगिकी वाली कंपनियां शामिल होंगी। इन दोनों प्रौद्योगिकी वाली कंपनियों के उपभोक्ता बिना नंबर बदले कोई भी सेवा प्रदाता कंपनी चुन सकेंगे।
ट्राई के मुताबिक मोबाइल फोन कनेक्शन लेने के कम से कम 90 दिनों के बाद उपभोक्ता इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications