नलिन सूरी ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त
लंदन, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। वरिष्ठ राजनयिक नलिन सूरी ने ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। पूववर्ती शिव शंकर मुखर्जी की सेवानिवृत्ति के बाद यह बदलाव किया गया है।
सूरी ने गत 18 सितम्बर को पदभार संभाला और वह जल्द ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात कर उनके समक्ष अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।
58 वर्षीय सूरी चीन और पोलैंड में भारत के राजदूत रह चुके हैं और हांगकांग, ब्रुसेल्स, दार-ए-सलाम, थिंपु और न्यूयार्क में भारतीय दूतावासों में नियुक्त रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications