हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचे चोर!
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सुरक्षा सेवा कंपनी जी4एस द्वारा इस्तेमाल में लाई जाने वाली इमारत की छत पर सुबह पांच बजे के आसपास दो या तीन आदमी हेलीकॉप्टर से उतरे।
कुछ मिनट बाद ही कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई और प्रत्यक्षदर्शियों के देखते-देखते ही वे लोग नकदी से भरे थैले लेकर गायब हो गए।
लुटेरे अपने साथ कितना पैसा ले गए हैं इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications