कांग्रेस ने हरियाणा की पहली सूची जारी की
चंडीगढ़, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने बुधवार को 68 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। राज्य में विधानसभा चुनाव 13 अक्टूबर को होंगे।
इस सूची में जिन प्रमुख नेताओं के नाम हैं उनमें मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा (गरही-सांपला-किलोई), वित्त मंत्री वीरेन्द्र सिंह (उछना कलां), वन व पर्यटन मंत्री किरन चौधरी (तोशाम) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद (मुल्लाना) शामिल हैं।
कालका विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को न तो कालका से और न ही पंचकुला से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
गौरतलब है कि चंद्रमोहन पिछले साल दिसम्बर महीने में उस वक्त विवादों में आ गए थे जब उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अनुराधा बाली उर्फ फिजा से निकाह कर लिया था। चंद्रमोहन कांग्रेस के टिकट से कालका या पंचकुला से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे।
उनके भाई व हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने पहले ही साफ कर दिया है कि चंद्रमोहन के लिए पार्टी ने अपने सभी दरवाजे बंद कर लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications