अफगानिस्तान में भारतीय प्रभाव से तनाव बढ़ सकता है : मैकक्रिस्टल
अमेरिकी रक्षा विभाग को भेजी अपनी रिपोर्ट में जनरल स्टैनली मैकक्रिस्टल ने कहा है कि महत्वपूर्ण विकास प्रयासों और वित्तीय निवेश के साथ अफगानिस्तान में भारत का राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा राष्ट्रपति हामिद करजई की सरकार को भारत समर्थक माना जाता है।
जनरल ने कहा कि अफगानिस्तान में बढ़ रहे भारतीय प्रभाव से क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है।
उल्लेखनीय है कि भारत ने अफगानिस्तान में सड़कों, पुलों, विद्युत वितरण लाइनों और निचले स्तर पर प्रशिक्षण की कई परियोजनाओं के लिए 1.2 डॉलर की मदद दी है।
मैकक्रिस्टल ने इसी रिपोर्ट में अफगानिस्तान में अतिरिक्त सैनिक भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो एक वर्ष के भीतर गठबंधन सेना के युद्ध हार जाने का खतरा है।
जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है, "मैं सिर्फ इतना ही कह सकती हूं कि सैन्य विश्लेषक के अलावा भी आतंकवाद विरोधी अभिायान में जुटे लोगों ने इस बारे में अपने आकलन लगाए हैं जो इसके ठीक उलट हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications