भूकंप के बाद असम में होगी इमारतों की जांच

गुवाहाटी, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। असम में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के आने के कारण कई इमारतों में दरारें पड़ गई थी। ऐसे में खतरों को देखते हुए राज्य सरकार ने बहुमंजिला अपार्टमेंटों और पुरानी इमारतों की जांच कराने का निर्णय लिया है।

राज्य के राजस्व मंत्री भूमिधर बर्मन ने आईएएनएस से कहा, "गुवाहाटी में सैकड़ों ऊंची इमारतें हैं इसलिए हमने संबंधित विभागों को सभी बहुमंजिला अपार्टमेंटों की मजबूती की जांच के आदेश दे दिए हैं।"

सोमवार को आए उच्च तीव्रता के भूकंप के बाद अपार्टमेंटों में दरारें आ गई थीं, जबकि दो ऊंची इमारतें झुक गई थीं।

मंत्री ने कहा, "बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है कि भवन निर्माता और बिल्डर निर्माण के समय मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं। दोषी बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

सरकार की ओर से शहर की कई पुरानी इमारतों की मजबूती का स्तर जांचने की भी कवायद शुरू की गई है।

बर्मन ने कहा, "यदि आवश्यक हुआ तो भवन मजबूत न होने पर हम उनके मालिकों को उन्हें गिराने के लिए कह सकते हैं।"

राजस्व एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक चौंकाने वाले खुलासे में माना कि गुवाहाटी की कई महत्वपूर्ण इमारतें पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं।

राजस्व एवं राज्य आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव बी. एस. पिपरसेनिया ने कहा, "हम पांच महत्वपूर्ण इमारतों की जांच करेंगे। इनमें गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल (एमएमसी), राज्य अग्नि शमन विभाग, उपायुक्त कार्यालय और राज्य सचिवालय परिसर शामिल हैं। एमएमसी अस्पताल और अग्नि शमन विभाग की इमारत को मजबूत करने की आवश्यकता है।"

गौरतलब है कि 11 अगस्त के बाद से इलाके में छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+