चीन की तुलना में वायुसेना का बेड़ा अपर्याप्त : नाइक
भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ के संदर्भ में उन्होंने पत्रकारों से कहा, "लड़ाकू विमानों की मौजूदा संख्या अपर्याप्त है। चीन की तुलना में हमारे विमानों की संख्या एक-तिहाई है।"
उन्होंने कहा कि वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार बहुत कार्य कर रही है। जहां तक उन्हें हासिल करने का संबंध है उसे पूरा समर्थन मिल रहा है।
चीन सीमा से लगे पूर्वोत्तर राज्यों में आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए वायुसेना ने कई पहलें की हैं। इनमें कई लैंडिंग ग्राउंड्स और रनवे का उन्नयन शामिल है।
बहरहाल वायुसेना प्रमुख ने चीन द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के हवाई उल्लंघन का खंडन किया।
नाइक ने कहा, "हमारी रणनीति शांत रहने की है। हम किसी चीज को कम करके नहीं आंक रहे। जहां तक वायुसेना का संबंध है, किसी भी चीज को कम आंकने का कोई कारण नहीं है। एलएसी के उल्लंघन की कोई खबर नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने 31 अगस्त को कहा था कि पिछले कुछ महीनों में सीमा का उल्लंघन कई बार हुआ और एक चीनी हेलीकाप्टर ने घुसपैठ की। इसकी वजह चूक हो सकती है लेकिन इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications