दुर्गा पूजा के लिए सज संवर रही मुंबई
इस सप्ताह दुर्गापूजा समारोह का आयोजन दक्षिण मुंबई के कोलाबा से विरार और नवी मुंबई के अलावा थाणे जिले से लगे इलाकों के बीच 83 आयोजन दलों द्वारा किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में हुए आतंकवादी हमले और स्वाइन फ्लू की कड़वी यादों को पीछे छोड़कर मुंबईवासी देवी दुर्गा की आराधना के लिए तैयार हैं।
दुर्गापूजा का आयोजन करने वाले दूसरों से कुछ अलग करने की कोशिशों में जी-जान से जटे हुए हैं।
पिछले दस सालों से दुर्गापूजा समारोह का आयोजन करती आ रही वसाई की प्रगति दुर्गोत्सव समिति (पीटीएस) ने पूरी परंपरा के साथ दुर्गापूजा मना रहे बंगाली गांव की एक प्रतिकृति तैयार की है।
पीडीएस प्रमुख दीपक विश्वास ने बताया, "आप अंदर प्रवेश करते ही ग्रामीण बंगाली गांव जैसा अहसार करेंगे। यहां मिट्टी की दीवारों के घर केले के पत्तों और नारियल की पत्तियों से घरों की छतें बनाईं गईं हैं। केरोसीन से जलने वाली लालटेन से इन घरों को रोशन किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications