उड़ीसा में विषाक्त भोजन से 2 और मौतें
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक बिकाश पटनायक ने आईएएनएस से कहा, "बरहामपुर के 'महाराजा कृष्ण चंद्र गजपती कॉलेज एंड हॉस्पिटल' में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति की मौत मंगलवार को और दूसरे व्यक्ति का बुधवार को हुई। दोनों वयस्क थे।"
सप्ताहांत में फूलबनी जिला मुख्यालय से 200 किलोमीटर दूर सरामुली ग्राम पंचायत के तहत आने वाले गुदरीगांव में दूषित भोजन खाने की वजह से 20 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे।
अधिकारियों के मुताबिक चार बच्चों सहित आठ लोगों की 48 घंटों के अंदर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि ज्यादातर को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी जतिन पटनायक ने आईएएनएस से कहा, "चिकित्सक अब भी गांव में डेरा डाले हैं। वहां और बीमारी की खबर नहीं है।"
उन्होंने कहा कि बीमारी का सटीक कारण जानने के लिए जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications