झारखण्ड में ट्रेन से कटकर 3 की मौत
पुलिस ने बताया कि यह हादसा राजधानी रांची से 180 किलोमीटर दूर पलामू जिले के चियांकी और केतकी रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। हादसे के वक्त तीनों शख्स रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।
पलामू जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"ऐसा लगता है कि ग्रामीण अंधेरा होने की वजह से ट्रेन को नहीं देख पाए होंगे। घटना सूर्योदय से पहले हुई। तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications