ओशनसेट-2 के सफल प्रक्षेपण पर प्रधानमंत्री की बधाई

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी 14 (पीएसएलवी-सी14) ने भारत के ओशनसेट-2 उपग्रह और यूरोपीय विश्वविद्यालयों और एजेंसियों के छह नैनों उपग्रहों को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "पीएसएलवी ने अपने 15 वें सफल प्रक्षेपण से एक बार फिर से बहुमुखी क्षमता और विश्ववसनीयता प्रदर्शित की है। ओशनसेट-2 उपग्रह महासागरों की हमारी समझ में नई शुरूआत का अग्रदूत साबित होगा।"

ओशनसेट-2 मत्स्य क्षेत्रों की पहचान, समुद्र के मौसम के अनुमान, तटीय क्षेत्र के अध्ययनों, मौसम के अनुमान और जलवायु अध्ययनों में मददगार साबित होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+