'अवैध हीरा खनन' की जांच करेगी कांग्रेस

रायपुर, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रायपुर जिले में अवैध हीरा खनन को समर्थन देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

कांग्रेस के महासचिव रमेश वारलियानी ने आईएएनएस से कहा, "राज्य सरकार के समर्थन से बड़े पैमाने पर अवैध हीरा खनन का समाचार आने के बाद कांग्रेस ने पार्टी का एक छह सदस्यीय दल गठित किया है। यह दल रायपुर के हीरा-समृद्ध पईलिखंड क्षेत्र का दौरा करेगा और इस सप्ताह एक जांच रिपोर्ट तैयार करके उसे पार्टी को सौंपेगा।"

पईलिखंड राजधानी रायपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर उड़ीसा राज्य की सीमा पर स्थित है।

वरलियानी ने कहा कि पईलिखंड इलाके से सुरक्षा हटाकर अवैध खनन का रास्ता साफ करने की सूचना मिलने के बाद जांच दल का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच दल की रिपोर्ट से कांग्रेस को अवैध खनन के मुद्दे पर भविष्य के कदम तय करने में मदद मिलेगी।

बी. विजय कुमार छत्तीसगढ़ एक्सप्लोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (बीवीसीई) द्वारा सर्वेक्षण में पारदर्शिता नहीं बरतने के आरोप में सरकार ने वर्ष 2000 में उसका सर्वेक्षण लाइसेंस रद्द कर दिया था। इसके बाद क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई और वहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

सरकार के इस कदम के खिलाफ बीवीसीई कंपनी वर्ष 2001 में अदालत में चली गई।

मामले के अदालत में रहने के दौरान ही सरकार ने पईलिखंड के हीरा स्थल की घेराबंदी कर दी लेकिन कांग्रेस का आरोप है सरकार के समर्थन से वहां भारी पैमाने पर अवैध खनन जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+