प्रधानमंत्री जी-20 में भाग लेने के लिए पिट्सबर्ग रवाना
सम्मेलन में विश्व के 20 ताकतवर देशों के नेता वैश्विक मंदी के एक साल बाद की स्थिति और वैश्विक वित्तीय नियामक तंत्र को मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे।
सम्मेलन में दोहा दौर की बहुपक्षीय व्यापार वार्ता पर जारी बातचीत को सफल बनाने के लिए सकारात्मक पहल करने पर भी विचार किए जाने की संभावना है।
गुरुवार को शुरू हो रहे जी-20 सम्मेलन में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया प्रधानमंत्री के मुख्य सहयोगी होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications