विश्व बैक ने 4.3 अरब डॉलर का ऋण मंजूर किया
भारत में विश्व बैंक के निदेशक राबटरे जाघा ने कहा,"पटरी पर लौट रही भारतीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए यह अहम समय है।"
जाघा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों को बताया, "विश्व बैंक द्वारा मंजूर की गई धनराशि चार परियोजनओं के लिए है।"
विश्व बैंक ने कहा कि कुल ऋण में से दो अरब डॉलर किसानों को कर्ज का प्रवाह बढ़ाने के लिए भारतीय बैंकिंग सेक्टर को दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications