अभी तक साथ-साथ हैं पाकिस्तान और तालिबान : कृष्णा
वाशिंगटन, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने कहा है कि तालिबानी आतंकवाद में पाकिस्तान की बाधक भूमिका और उसकी खुफिया एजेंसी द्वारा अफगानी तालिबानियों को पहुंचाई गई मदद से अफगानिस्तान की सैन्य स्थिति जटिल हो गई है। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा का कहना है कि 'पाकिस्तान और तालिबान अभी तक एक साथ हैं।'
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस.एम कृष्णा ने 'वॉलस्ट्रीट जर्नल' को दिए साक्षात्कार में कहा, "वे दोनों एक दूसरे के साथ हैं।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार खुफिया एजेंसी आईएसआई और अफगान तालिबान के बीच संबंध तोड़ने में विफल रही है और वे अभी तक साथ-साथ हैं।
उन्होंने कहा कि हाल में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा आतंकवाद से मुकाबले के लिए मिलने वाली अमेरिकी सहायता के अन्य मदों में इस्तेमाल होने संबंधी बयान से भारत की बात को समर्थन मिला है।
कृष्णा ने कहा, "हम लोग हमेशा से अपने मित्रों, अमेरिका को आगाह करते रहे हैं कि कृपया वह यह सुिनश्चित करे कि उसके द्वारा पाकिस्तान को दी जा रही सहायता का इस्तेमाल भारत के, आपके मित्र के खिलाफ न हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications