स्कूल भगदड़ : शिक्षकों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की सलाह
मामले की जांच रिपोर्ट 18 सितम्बर को सौंपी गई और इसमें चार कर्मचारियों पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया गया है।
मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आईएएनएस को बताया, "संकट के दौरान स्कूल के कर्मचारियों को कुप्रबंधन के लिए दोषी पाया गया और उनके निलंबन की संस्तुति की गई है।"
मेहता ने कहा कि यदि उन्होंने छात्रों में फैली दहशत पर नियंत्रण कर लिया होता तो घटना को टाला जा सकता था।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि भविष्य में ऐसे हादसों को टालने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अध्यापकों और छात्रों को प्रशिक्षित करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि खजूरी खास इलाके में एक सरकारी स्कूल में 10 सितम्बर को मची भगदड़ में पांच छात्राओं की मौत हो गई और 34 घायल हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications