पाकिस्तान में 34 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को 'डॉन न्यूज' के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। रपट के अनुसार दक्षिणी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हेलीकॉप्टर से हमला किया, जिसमें 26 आतंकवादी मारे गए और कई घायल हुए।
उत्तरी वजीरिस्तान के राजमाक इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़पों में आठ आतंकवादी मारे गए। दूसरी ओर टीटीपी के प्रवक्ता आजम तारिक ने दावा किया कि हमले में कम से कम 45 सुरक्षाकर्मी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications