विकासशील दुनिया की अधिक हिस्सेदारी चाहता है आईबीएसए

न्यूयार्क, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) ने सोमवार को बहुपक्षीय संगठनों तथा संस्थानों की निर्णायक संस्थाओं में विकासशील देशों की हिस्सेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहरायी।

तीनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की आवश्यकता भी दोहरायी ताकि उसमें विकासशील देशों का प्रतिनिधितत्व बढ़ सके और उनकी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं की बात उठाई जा सके।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और ब्राजील के विदेश मंत्री सेल्सो एमोरिम और दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री माइते नकोना-माशाबाने की एक संयुक्त बैठक में आईबीएसए के इस रुख की पुन: पुष्टि की गई।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रक्रियाओं और चर्चाओं में विकासशील देशों की निरंतर और नियमित भागीदारी को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों ने स्थाई और अस्थाई श्रेणी में तत्काल विस्तार की आवश्यकता को दोहराया। जिससे दोनों श्रेणियों में विकासशील देशों की हिस्सेदारी बढ़ सके।

ऐसा विस्तार यूएनएससी को विस्तृत प्रतिनिधित्व वाला, प्रभावी और पारदर्शी बनाएगा जिससे उसके प्रभाव और वैधता में वृद्धि होगी।

मंत्रियों ने सुरक्षा परिषद के सुधारों के संबंध में अंतर-सरकारी पैनल की चर्चाओं में हुई प्रगति को स्वीकार किया और महासभा के 64 वें अधिवेशन के दौरान इस संबंध में ठोस परिणाम हासिल करने पर जोर दिया।

उधर अरब लीग के महासचिव आमरे मूसा ने भी मध्य पूर्व की ताजा स्थिति पर चर्चा के लिए कृष्णा से मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+