अजय चौटाला डबवाली से लड़ेंगे चुनाव
इनेलो की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य अभय सिंह चौटाला ने सोमवार की शाम पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करते हुए इस आशय की घोषणा की। इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
इनेलो 90 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए 74 उम्मीदवारों की घोषणा की पहले ही कर चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री और अजय चौटाला के पिता ओम प्रकाश चौटाला उचनाकलां और एलनाबाद सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।
हरियाणा में 13 अक्टूबर को मतदान होगा और 22 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications